{"_id":"5a2e78bb4f1c1b86698c0ea1","slug":"weather-rajasthan-winter-s-first-rain-occurs-in-jaipur-temperature-gets-down","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में सीजन की पहली मावठ, इस शहर में पड़े ओले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में सीजन की पहली मावठ, इस शहर में पड़े ओले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Dec 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
मावठ की बारिश के दौरान जयपुर की सड़कों का एक नजारा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकसिटी जयपुर में इस सर्दी की आज पहली मावठ हुई वहीं हनुमानगढ़ में ओले पड़े।
राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई इलाको में आज तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई जो शाम तक जारी रही। इस वजह से सर्दी भी बढ़ गई। मावठ का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा। सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़भाड़ कम नजर आई। शाम के बाद जगह-जगह लोग अलाप तपते नजर आए। मावठ से किसानों के चेहरे खिले है।
उधर, हनुमानगढ़ में ओले गिरे। मिली जानकारी के अनुसार कीकरवाली, चक प्रतापनगर, मालाराम पुरा, नुकेरा और मोरजंड सिखान में ओलावृष्टि की सूचना है। यहां सरसो और गेहूं की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
अजमेर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और कोटा में भी कई जगह आज बूंदाबांदी हुई। इससे यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ज्यादातर जगह आज दिनभर सूरज देवता बादलों में छिपे रहे।

अभी बना रहेगा ऐसा मौसम
बारिश की ठंडी ठंडी बूंदों से बचते लोग
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के पश्चिमी जिलों में मौसम बदला है।
कई इलाकों में रविवार से बारिश का दौर चल रहा है। मौसम पर निगरानी रखने वाली एजेंसियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान और राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिसके बाद यहां शीतलहर चलने की संभावना बढ़ गई। इससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। उत्तर भारत में पहाड़ों में ताजा बर्फबारी का असर भी राजस्थान के मौसम पर पड़ा है।