{"_id":"5a0bd9764f1c1bda538bd057","slug":"weapon-license-for-50-criminal-of-rajasthan-issue-from-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से बने यहां के 50 हार्डकोर बदमाशों के हथियारों के लाईसेंस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर से बने यहां के 50 हार्डकोर बदमाशों के हथियारों के लाईसेंस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
pistol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था का पालन कराने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है कई मौकों पर वे ही कानून तोड़ते नजर आते है। ऐसा ही कुछ राजस्थान एटीएस की जांच में सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के 50 हार्डकोर बदमाशों को जम्मू-कश्मीर से हथियारों के लाईसेंस जारी कर दिए गए है। बदमाशों को गलत तरीके से जारी किए गए लाईसेंस में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के सहमति की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
अभी भी हो रही है गिरफ्तारियां
crime scene
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर देश का ऐसा दूसरा राज्य है जहां बड़ी संख्या में हथियारों के लाईसेंस जारी किए गए है। वहीं गलत तरीके से अपराधियों को जारी किए जा रहे लाईसेंस का भंडाफोड़ पिछले माह हुआ था। जब एटीएस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब व जम्मू-कश्मीर में दस से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी थी। इसके बाद से अब तक इस मामले में 27 गिरफ्तारियां हो चुकी है। मंगलवार को भी एटीएस की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जारी है मामले की जांच
गुलाबचंद कटारिया।
अभी तक गिरफ्तार आरोपियों में अधिकतर व्यवसायी है। वहीं एटीएस इससे पूर्व में जम्मू से लाईसेंस बनवाने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद जुबेर सहित राहुल व विशाल को गिरफ्तार कर चुकी है। राजस्थान एटीएस के अधिकारियों के अनुसार इस मामले की अभी जांच जारी है। इसकी एक रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी गई है। हालांकि राजस्थान में जिन 50 बदमाशों का जम्मू—कश्मीर से हथियार का लाईसेंस बना है उनके नाम अभी तक सामने नहीं आए है।