{"_id":"59c50a874f1c1b98688b5e88","slug":"ward-councilor-gets-one-million-how","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में नंबर वन होने पर वार्ड पार्षद को मिलेंगे दस लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में नंबर वन होने पर वार्ड पार्षद को मिलेंगे दस लाख
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 22 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन अभियान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का सफल बनाने के लिए अब प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। ये राशि नबंर वन की पॉजीशन पर आने पर दस लाख रुपए होगी।
ये पहल बाड़मेर कलक्टर की ओर से की गई है। यहां जो पार्षद अपने वार्ड में सर्वश्रेष्ठ सफाई का कार्य करवाएगा उसे नगर परिषद बाड़मेर की ओर से प्रोत्साहन के रूप में दस लाख रुपए की विकास राशि दी जाएगी। सूची में द्वितीय आने वाले को 5 लाख रुपए की राशि विकास कार्य के लिए दी जाएगी। बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने आज स्वच्छ भारत मिशन अभियान के शुभारंभ के अवसर पर ये बात कही। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई हम सब की जिम्मेदारी है, स्वच्छ भारत को सफल बनाने के लिए आमजन को इससे जोड़ना होगा, तभी ये अभियान सफल हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड सफाई में बेहतरीन योगदान देने वाले सफाई कर्मचारी को भी 5000 का ईनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम में ठोस कचरा संग्रहण वाहन को जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।