{"_id":"5923dc054f1c1b2d2c536dd1","slug":"vasundhara-raje-will-go-to-shimla-and-six-minister-go-to-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री राजे को शिमला, तो मंत्रियों को भेजा जा रहा है तमिलनाडु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री राजे को शिमला, तो मंत्रियों को भेजा जा रहा है तमिलनाडु
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 May 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : Google Plus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को तीन वर्ष पूर्ण हो गए है। सरकार की तीन साल की उपलब्धियों के प्रचार व आगामी योजनाओं की जानकारी के लिए भाजपा ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
प्रचार के कार्यक्रम अगले सप्ताह से प्रारंभ हो जाएंगे। जिसके अन्तर्गत राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को शिमला भेजा रहा है। वे वहां जनसभा करेंगी। जबकि राज्य के छह प्रमुख मंत्रियों को तमिलनाडु भेजने की तैयारी है। जिसमें मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, कालीचरण सर्राफ, किरण माहेश्वरी, गुलाबचंद कटारिया, रामप्रताप व अरुण चतुर्वेदी सम्मलित है। इसके अतिरिक्त तीन सांसदों को पंजाब भेजा जा रहा है। जिनमें निहाल चंद मेघवाल, ओम बिड़ला व गजेन्द्र सिंह शेखावत सम्मलित है।
विज्ञापन
वहीं राजस्थान से केन्द्रीय में मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को चंडीगड़ जबकि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पी पी चौधरी को कर्नाटक भेजा जाएगा। वहीं सी आर चौधरी को पंजाब भेजा जाएगा। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर उत्तर प्रदेश जाएंगें। वहीं राजस्थान में मोदी सरकार की उपलब्ध्यिों को प्रचार करने राजनाथ सिंह, चौधरी वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य नेता आएंगे।
विज्ञापन