फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   untold story of indian spy ravindra kaushik aka black tiger

एक था राजस्थान का टाइगर जिसने यूं ली थी पाकिस्तानी सेना में एंट्री और बन गए थे मेजर

Sun, 24 Dec 2017 02:45 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
untold story of indian spy ravindra kaushik aka black tiger
रविन्द्र कौशिक का फाइल फोटो - फोटो : Internet
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर लगे जासूसी के आरोप को पाकिस्तान अभी तक साबित ना कर पाया हो मगर देश के दुश्मनों के बारे में खतरा उठाकर जासूसी करना इतना आसान नहीं है। बॉलीवुड की फिल्मों में जिस तरह से पर्दे पर जासूसों को दर्शाया जाता है उससे भी ज्यादा उलट एक सच्चे जासूस की कहानी हम आपको सुनाते हैं। 
विज्ञापन



आमतौर पर सुना जाता है कि रॉ एजेंट्स और उनके कारनामों के बारे में ज्यादा जानकारियां आम लोगों के बीच साझा नहीं की जाती है, लेकिन हम आपको एक ऐसे जांबाज और शातिर जासूस की कहानी बता रहे हैं, जिसने अपना पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित करते हुए पाकिस्तान की जेलों में तड़पते हुए बिता दिया।
विज्ञापन


1979 से 1983 के बीच रविन्द्र ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तानी सेना से जुड़ी अहम जानकारियां सौंपी जो देश के लिए काफी मददगार साबित हुई। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने कौशिक को 'ब्लैक टाइगर' नाम दिया और उस समय भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी कौशिक को ब्लैक टाइगर के नाम से ही पुकारती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविन्द्र कौशिक उर्फ नबी अहमद को भारत का अब तक का सबसे जांबाज और शातिर अंडर कवर एजेंट माना जाता है। रविन्द्र न सिर्फ पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए बल्कि तरक्की पाते हुए मेजर की रैंक भी नसीब हो गई। उसी दौरान रविन्द्र को इस्लाम कबूल करना पड़ा और उन्होनें वहां अमानत नाम की एक लड़की से निकाह भी किया, जिससे उन्हें एक बेटा हुआ।

रविन्द्र स्टेज आर्टिस्ट से यूं बने मेजर नबी अहमद

untold story of indian spy ravindra kaushik aka black tiger
फाइल फोटो - फोटो : Internet
रविन्द्र कौशिक का जन्म 1952 में राजस्थान के श्री गंगानगर जिले एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अपनी किशोरावस्था रविन्द्र का झुकाव नाटकों की तरफ हो गया था। भारतीय खुफिया एजेंसी 'रॉ' के कुछ अधिकारियों ने रविन्द्र को मंच पर एक नाटक के दौरान देखा और उनकी एक्टिंग के मुरीद हो गए।

उस दौरान रविन्द्र कौशिक को राष्ट्रीय स्तर के नाट्य कलाकार के रूप में पहचान मिल चुकि थी लेकिन दुश्मनों की हरकतों पर नजर रखने वाली भारतीय खुफिया एजेंसी की नजरे इस 23 साल के युवा पर थी। आखिरकार अपनी पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद कौशिक ने 'रॉ' ज्वाइन कर लिया जिसके बाद उनका पूरा जीवन ही बदल गया।

23 साल की उम्र में भारतीय अंडर कवर एजेंट बने रविन्द्र कौशिक को दिल्ली में ट्रेनिंग दी गई थी। दिल्ली में ट्रेनिंग के दौरान रविन्द्र ने उर्दू और इस्लामिक शब्दों को लिखना और पहचानना सीखा। 1975 में पाकिस्तान भेजे जाने से पहले रविन्द्र से जुड़े सभी दस्तावेजों और जानकारियों को एजेंसी द्वारा नष्ट कर दिया गया था और उनके परिवार से भी जुड़ी जानकारी छुपा दी गई थी।

पाकिस्तान पहुंचते ही वो रविन्द्र कौशिक से नबी अहमद हो गए और कराची विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई पूरी की। वकालत पूरी हो जाने के बाद रविन्द्र पाकिस्तानी सेना में शामिल हो गए और वहां से शुरू रविन्द्र को असली जीवन में एक नया किरदार निभाने का मौका मिला।

दयनीय रहा पाक जेलों में जिंदगी का सफर

untold story of indian spy ravindra kaushik aka black tiger
फाइल फोटो - फोटो : Internet
पाकिस्तान के माहौल में अच्छे खासे ढल चुके रविन्द्र उर्फ नबी अहमद के राज से आखिरकार उस समय पर्दा उठा जब रॉ ने रविन्द्र के पास भारत से एक और जासूस को रहने के लिए भेजा जिसे बाद में पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने धर लिया। इसके बाद रविन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें सजा-ए-मौत सुनाई गई, जिसे बाद में आजीवन कारावास की सजा में तब्दील कर दिया गया।

इस दरम्यिान ही रविन्द्र को टीबी और दिल की बीमारी हो गई और उनका मुल्तान की सेंट्रल जेल में निधन हो गया। भारत के ब्लैक टाइगर को पाकिस्तानी की जेलों में करीब दो सालों तक खूब टॉर्चर किया गया था और बहुत ही दयनीय हालत में उन्हें पाकिस्तानी की जेलों में रखा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed