{"_id":"59b1625f4f1c1bf47f8b4bd6","slug":"union-minister-inaugurated-the-model-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय मंत्री ने किया 6.5 करोड़ के माॅडल स्कूल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय मंत्री ने किया 6.5 करोड़ के माॅडल स्कूल का उद्घाटन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
दीप प्रज्जवलन करते केंद्रीय मंत्री और अन्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की शिक्षा आमूलचूल परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। प्रधानमंत्री का न्यू इण्डिया का सपना शिक्षा के जरिए साकार होगा। हमारा फोकस युवाओं को चुनौती स्वीकार करने के योग्य बनाने के साथ ही उनकी प्रतिभा निखारने पर भी है। शीघ्र ही सभी स्कूलों में लर्निंग आउटकम की नीति लागू होगी।
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज अजमेर के माकड़वाली गांव में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के साथ 6.5 करोड़ की लागत से बने स्वामी विवेकानंद माॅडल स्कूल का लोकार्पण किया। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द माॅडल स्कूूल ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति के वाहक बनेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार फोर एस(ssss) फार्मूले पर काम कर रही है।
यह फोर एस यहां स्मार्ट क्लास रूम, स्पोर्टस, स्किल डवलपमेंट और सेंसिविटी से संबंधित है। इसके आधार पर विद्यार्थियों का सम्पूर्ण विकास होगा। शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में सहयोग करेंगी। शिक्षा को सुचारू रखने के लिए नई भर्तियों के साथ ही रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है। वर्तमान में राज्य में शिक्षकों के सिर्फ 24 प्रतिशत पद खाली है शीघ्र ही यह आंकड़ा घटकर 11 प्रतिशत रह जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 'वासुदेव देवनानी एप' लांच किया। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया सकता है। यह एप राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अलवर के मोहम्मद इमरान ने तैयार किया है। इस एप के जरिये शिक्षा विभाग को जाना जा सकता है।