{"_id":"59fee8794f1c1bcf538bafa7","slug":"two-padsanchalan-held-in-jaipur-during-swar-govindam-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह किमी. लंबी रंगोली पर हुआ आरएसएस का पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह किमी. लंबी रंगोली पर हुआ आरएसएस का पथ संचलन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब छह किलोमीटर लंबी रंगोली पर आरएसएस का आज पथ संचलन हुआ। सधी हुई कदमताल, बैंड की मधुर धुन और जगह-जगह पुष्प वर्षा।
यह नजारा आज राजधानी जयपुर में आयोजित स्वर गोविंदम कार्यक्रम में देखने को मिला। दरअसल जयपुर को गोविंद की नगरी कहा जाता है, इसलिए इस कार्यक्रम का नाम स्वर गोविंदम रखा गया। वैशाली नगर स्थित चित्रकूट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आरएसएस के सर संघ संचालक डॉ.मोहनराव भागवत, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी समेत भाजपा और आरएसएस के पदाधिकारी मौजूद थें। इस अवसर पर वीरांगनाओं का सम्मान किया।

इन रास्तों से होकर निकला कारवां
पथ संचलन
- फोटो : अमर उजाला
संघ की ओर से दोपहर 2 बजे से अलग- अलग मार्गों से दो पथ संचलन निकाला गया। पहला संचलन राजेन्द्र नगर से शुरू होकर वैशाली नगर पुलिस थाना, नेशनल हैंडलूम, नर्सरी सर्किल, भारत अपार्टमेंट और आईसीआईसीआई बैंक होते हुए चित्रकूट स्टेडियम पहुंचा।
वहीं दूसरा संचलन निर्माण नगर से शुरू होकर विश्वकर्मा मार्ग, टैगोर नगर चौराहा, एसबीबीजे बैंक चौराहा, इन्द्रलोक साडीज और स्वामीनारायण चौक होते हुए चित्रकूट स्टेडियम पहुंचा। दोनों का संचलन का संगम चित्रकूट स्टेडियम में अपराह्न 3.05 बजे हुआ। इस पथ संचलन में 1300 स्वयंसेवक शामिल थे।