{"_id":"5961cfe84f1c1b71618b45ca","slug":"two-hour-work-boycott-for-female-doctor-to-do-apo","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक को एपीओ करने पर दो घंटे का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चिकित्सक को एपीओ करने पर दो घंटे का कार्य बहिष्कार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन कर गेट मीटिंग
- फोटो : Amar Ujala
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुए प्रसव के मामले में चल रहे चिकित्सकों के आंदोलन के दौरान आज डॉक्टर कंचन बत्रा को एपीओ करने के विरोध में डॉक्टरों का 2 घंटे का बहिष्कार जारी रहा।
यह मामला अलवर जिले में अकबरपुर गांव का है। जहां चिकित्सकों के आंदोलन के चलते रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोगी सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सक के नहीं मिलने पर प्राइवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर है।
महिला डॉक्टर को एपीओ करने से नाराज डॉक्टरों ने आज भी सुबह 8 से 10 बजे तक सरकारी अस्पताल अलवर के गेट पर धरना प्रदर्शन कर गेट मीटिंग की। इस मीटिंग में कोटा से एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव डॉक्टर दुर्गा शंकर सैनी शामिल हुए। प्रांतीय महासचिव ने कहा कि 48 घंटे के अंदर एपीओ के आदेश निरस्त किये जाये व आरसीएचओ को तुरंत निलंबित किए जाने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर सभी चिकित्सक सोमवार से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।