फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tiger's roar will be heard in Mukunda Hills by December

मुकन्दरा हिल्स में सुनाई देगी टाइगर की दहाड़, दिंसबर तक रणथंभौर से होगी शिफ्टिंग

Wed, 21 Jun 2017 09:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
Tiger's roar will be heard in Mukunda Hills by December
कोटा में स्थित टाइगर रिजर्व मुकंदरा हिल्स में इस साल दिसंबर तक टाइगर का जोड़ा शिफ्ट कर दिया जाएगा। टाइगर का जोड़ा राजस्थान के ही रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
यह जानकारी वन मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बुधवार को जयपुर में आयोजित वन विभाग के अधिकारियों की बैठक में दी। खींवसर ने मुकन्दरा हिल्स के चारों तरफ होने वाली फेंसिंग, वन्यजीवों के लिए पेयजल की व्यवस्था एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए डीपीआर बनाने, सर्वे करने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वहां बाघ भेजे जाने से पहले उनके भोजन का इंतजाम भी किया जाएगा। इसके लिए जोधपुर, अजमेर और कोटा छावनी से सांभर, जोधपुर से चीतल और नीलगायों को वहां छुड़वाया जाएगा। उन्होंने इन इलाकों से इन वन्यजीवों को बेहोश कर वहां भेजने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव निहाल चन्द गोयल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (होफ) डॉ. ए.के. गोयल एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डॉ. जी.वी. रेड्डी, टाईगर रिजर्व के क्षेत्र निदेश तथा जिला वन संरक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले घोषित किया था टाइगर रिजर्व

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व की घोषणा राज्य सरकार ने करीब चार वर्ष पूर्व अप्रेल 2013 में की थी। मुकुन्दरा हिल्स एवं टाइगर रिजर्व 759.99 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें क्रिटिकल टाइगर हैबीटाड (कोर) का क्षेत्रफल 417.17 तथा बफर एरिया 342.82 वर्ग किलोमीटर है। दरा, जवाहर सागर, मुकुन्दरा अभयारण्य व चंबल घडि़याल अभयारण्य का कुछ भाग शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed