{"_id":"59250e754f1c1be43b536319","slug":"this-time-rca-election-will-tough-for-lalit-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित मोदी की जयपुर के साथ क्यों है शिलांग और गोवा पर भी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित मोदी की जयपुर के साथ क्यों है शिलांग और गोवा पर भी नजर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 May 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
ललित मोदी।
राजस्थान में क्रिकेट और उसे चलाने वाले चंद मुठ्ठी भर लोगों की राह कभी आसान नहीं रही है। राजस्थान क्रिकेट संघ में हमेशी ही उठा पटक चलती रहती है। वर्तमान आरसीएए चेयरमैन और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के कारण राजस्थान में क्रिकेट के हालात और खराब हुए है। बीसीसीआई का बैन झेल रहे आरसीए के 29 मई को चुनाव होने हैं। जिसके आरसीए के मोदी गुट और जोशी खेमे ने जिला सचिवों की बाड़ेबंदी कर रखी है।
विज्ञापन
गौरतलब है इस बार के आरसीए चुनाव में ललित मोदी के बेटे और अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रुचिर मोदी अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहें है। जबकि जोशी गुट से सी पी जोशी के चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है। मोदी गुट ने जहां समर्थकों को गोवा में रखा है वहीं जानकारी के अनुसार जोशी गुट ने अपने समर्थकों को शिलांग में रखा है। गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में जोशी गुट का पलड़ा भारी है क्योंकि ललित मोदी के कई समर्थक जिला संघ सी पी जोशी गुट से मिल गए है। गौरतलब है कि आरसीए चुनाव के लिए 26 मई को नॉमिनेशन होना है।
विज्ञापन