फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   These twin sisters will be seen on TV

टीवी पर नजर आएंगी ये जुड़वा बहनें, जानिए क्यों

Mon, 17 Jul 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
These twin sisters will be seen on TV
हर्षा और वर्षा
एक मशहूर गाना है 'चोट तुझे लगती तो दर्द मुझे होता है...' ऐसी ही कहानी इन जुड़वा बहनों की भी है। अब जल्द ही ये दोनों बहने आपको टीवी पर नजर आएंगी।
विज्ञापन



दरअसल, टेलीविजन पर आगामी 22 जुलाई से जीटीवी पर एक नए शो की शुरुआत हो रही है, जिसका नाम है 'इंडिया बेस्ट जुड़वा'। इस शो के लिए अजमेर की रहने वाली हर्षा और वर्षा का भी चयन हुआ है। पिता अनिल कोठारी ने बताया कि दोनों बहनों की शिक्षा अजमेर की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से हुई।
विज्ञापन


अब हर्षा सीएस की पढ़ाई कर रही है और वर्षा इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों बहनों का जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ। इन दोनों में काफी हद तक समानताएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार तो यदि एक बहन को बुखार होता है, तो दूसरी को भी यही तकलीफ हो जाती है। इसके बाद तो दोनों को पहनावा और खानपान भी एक जैसा ही हो चुका है।

कई जोड़ियां होंगी शो में शामिल

These twin sisters will be seen on TV
डेमो इमेज
अपनी इन्हीं समानताओं के साथ दोनों बहनों ने रियलिटी शो के लिए नोमिनेट किया। जिसके बाद चयन के लिए इन्होंने कई राउंड प्रतियोगिता के क्लियर किए। इसके बाद इनका चयन किया गया। अब तो दोनों की शो के लिए शूटिंग भी हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि टीवी पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो में जुड़वा भाई-बहनों की जोड़ियां शामिल होंगी। इस दौरान इन जोड़ियों के परिवार से जुड़ी जानकारियां भी बताई जाएंगी। 22 जुलाई से जीटीवी पर आने वाले इस शो का प्रसारण हर ​शनिवार और रविवार को होगा। शो को होस्ट एक्टर करनवीर बोहरा करेंगे। ये भी हाल ही दो जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed