फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Teacher's ill in camp

उदयपुर: प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को ले जाना पड़ा अस्पताल, जानिए क्यों

Mon, 12 Jun 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
Teacher's ill in camp
महिला शिक्षकों को अस्पताल ले जाती अन्य शिक्षक - फोटो : amar ujala
उदयपुर के मावली पंचायत समिति के जवानजी का खेड़ा गांव में चल रहे शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण शिविर में सोमवार सुबह अचानक शिक्षकों की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में पांच शिक्षकों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दरअसल, मावली पंचायत समिति के जवानजी का खेड़ा गांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 48 शिक्षक भाग ले रहे हैं। इसी दौरान सोमवार सुबह नाश्ते के बाद यहां कई चिकित्सकों को उल्टियां होने लगी। इनमें पांच शिक्षकों को तुरंत ही अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर बुलाई, लेकिन उसकी स्थिति भी बदहाल थी। ऐसे में आनन—फानन में दो—तीन चक्कर लगाकर मावली बीसीएमओ की कार से पास ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सुबह के नाश्ते में मिर्च—मसाला ज्यादा होने के कारण शिक्षकों को जी घबराना और उल्टी होने की शिकायत हुई। अब यहां इनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये शिक्षक पहले भी यहां लगाए गए आवासीय प्रशिक्षण शिविर में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने के बारे में विरोध जता चुके हैं। इसके बावजूद उच्च अधिकारियों ने इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। यहां शिविर में आने वाले अन्य शिक्षकों ने बताया कि यहां पेयजल की भी सही व्यवस्था नहीं है। हालात ये है कि यहां एक बोरिंग है जिसका पानी इतना खारा है कि पीने के लिए बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed