{"_id":"59218aab4f1c1b3f6a535da8","slug":"suicide-in-jodhpur-after-arresting-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, पुलिस की गिरफ्त से भागकर इस युवक ने क्यों लगाई मौत की छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, पुलिस की गिरफ्त से भागकर इस युवक ने क्यों लगाई मौत की छलांग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 May 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
थाने पर जमा लोग और पुलिस जाप्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर में पुलिस गिरफ्त में आए युवक के भागकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने यहां गुलाबसागर में मौत की छलांग लगा दी। इस पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नागौरी गेट थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, जोधपुर के कलाल कॉलोनी में कमल उर्फ गमल और पिंटू का पास ही रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इस पर नागौरी गेट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इसमें कमल और उसका भाई पिंटू भी शामिल था। थाने लाने के बाद कमल उर्फ गमल थाने से निकल गया और कुछ दूरी पर स्थित गुलाबसागर में कूदकर आत्महत्या कर ली। डूबने से कमल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और एमजीएच अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई पिंटू का आरोप है कि पुलिस ने इन दोनों के साथ थाने में मारपीट की। जिससे घबराए कमल ने कुछ बहाना बनाया और थाने से निकलकर सीधे गुलाबसागर में जाकर आत्महत्या कर ली। पिंटू ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, घटना के बाद कॉलोनी के लोग थाने पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चरी में भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।