फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   suicide in jodhpur after arresting the police

जानिए, पुलिस की गिरफ्त से भागकर इस युवक ने क्यों लगाई मौत की छलांग

Sun, 21 May 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 21 May 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
suicide in jodhpur after arresting the police
थाने पर जमा लोग और पुलिस जाप्ता - फोटो : amar ujala
जोधपुर में पुलिस गिरफ्त में आए युवक के भागकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने यहां गुलाबसागर में मौत की छलांग लगा दी। इस पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नागौरी गेट थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जोधपुर के कलाल कॉलोनी में कमल उर्फ गमल और पिंटू का पास ही रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इस पर नागौरी गेट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इसमें कमल और उसका भाई पिंटू भी शामिल था। थाने लाने के बाद कमल उर्फ गमल थाने से निकल गया और कुछ दूरी पर स्थित गुलाबसागर में कूदकर आत्महत्या कर ली। डूबने से कमल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और एमजीएच अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई पिंटू का आरोप है कि पुलिस ने इन दोनों के साथ थाने में मारपीट की। जिससे घबराए कमल ने कुछ बहाना बनाया और थाने से निकलकर सीधे गुलाबसागर में जाकर आत्महत्या कर ली। पिंटू ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, घटना के बाद कॉलोनी के लोग थाने पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चरी में भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed