फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Success on Frustration, rajat Becomes Clat Topper

Success Story: बोर्ड में आए थे कम मार्क्स, लेकिन क्लैट को जीत लिया

Tue, 30 May 2017 01:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 May 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
Success on Frustration, rajat Becomes Clat Topper
रजत मालू - फोटो : अमर उजाला
देशभर की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) में प्रवेश के लिए आयोजित की गए कॉमन लॉ एंट्रेस टेस्ट (क्लैट) के परिणाम में जयपुर स्टूडेंट्स ने अपने झंडे़ गाड़े हैं। जयपुर के रजत मालू ने परीक्षा में टॉप किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रजत ने 164.25 अंक हासिल किए हैं। इस बार यह टेस्ट एनएलयू पटना की तरफ से आयोजित करवाया गया था, जिसमें 45 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। रजत की यह सफलता इस लिए भी मायने रखती है क्योंकि उन्होंने अपनी निराशा को पछाड़ते हुए सफलता का हाथ थामा  है। बोर्ड के एग्जाम में ज्यादा मार्क्स नहीं आने से आई मायूसी को रजत ने अपनी पॉजीटिव सोच से पीछे छोड़ दिया। जहां तक बात टॉप 10 स्थान की है, उसमें से जयपुर के दो स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। पहले स्थान पर रजत रहे हैं तो सातवें स्थान पर सानिया अब्बासी रही हैं। सानिया अब्बासी ने ने 147.25 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


रजन ने अपनी सफलता के बारे में बताया कि मेरे बोर्ड एग्जाम में 75 फीसदी अंक ही आए। इससे मैं निराश हुआ। मुझे इससे कहीं बेहतर आने का यकीन था। लेकिन उम्मीद से कम नम्बर आए। फिर पेरेंट्स ने मेरा साथ दिया सपोर्ट दिया और इस एग्जाम में बेहतर करने के लिए उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे फादर ने मुझे बहुत समझाया और सपोर्ट किया। उनका कहना था कि अपने अंदर की शक्ति को पहचानो। मैंने निराशा को दूर कर फिर से तैयारी शुरू की। मुझे शुरू से ही लॉ पसंद थी। मैंने उसी तरह तैयारी करनी शुरू की। मैथ्स सही होने की वजह से मुझे मदद मिली। मैंने जमकर तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed