{"_id":"59b6817e4f1c1bf27f8b6030","slug":"silence-spread-over-two-hour-rush-on-roads","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर बवाल: दो घंटे आबाद रही सड़कों पर फिर लौटा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर बवाल: दो घंटे आबाद रही सड़कों पर फिर लौटा सन्नाटा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लगवाई कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के रामगंज इलाके में ढील के बाद एक बार फिर से कर्फ्यू लागू हो गया। दो घंटे की ढील में सड़कों पर जनसैलाब नजर आया। अपनी जरूरतों का सामान लेने की लोग उमड़ गए। दवाई, किराना, दूध, ब्रेड समेत कई तरह की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई। दुकानों पर भीड़ नजर आने पर पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाई।
ढील के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ दवाई की दुकानों पर देखने को मिली। जरूरी दवाइयों के लिए दुकानों पर एकाएक लोग जमा हो गए। रामगंज चौपड़ के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर भीड़ देख पुलिस कर्मियों ने लोगों को कतार में लगवाया। उन्होंने लोगों को आस पास मौजूद दूसरी दवाई की दुकानों पर जाने की बात कही।
साढ़े तीन बजे से लेकर साढ़े पांच बजे, दो घंटे के बीच सड़कों पर रेलमपेल होने के बाद एक बार फिर से कर्फ्यू प्रभावित कर दिया गया। इसके बाद सड़कें फिर से सूनी हो गई। पुलिस ने अनाउंसमेंट कर लोगों को सड़कें खाली कर अपने घरों में जाने की हिदायत थी। देखते ही देखते लोग अपने घरों में चले गए।

कल फिर मिल सकती है ढील
खाली सड़कों पर नजर आने लगे बंदर
- फोटो : अमर उजाला
इससे कुछ घंटे पहले ही आदिल को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए सैंकड़ों लोग पहुंचे। इसके बाद अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब कर्फ्यू में दो घंटे की छूट दी गई। आदिल को दफनाए जाने के बाद अब माना जा रहा है कि हालात सुधरेंगे।
दो घंटे की छूट के बाद माना जा रहा है कि कल भी प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में छूट दी जा सकती है। यह छूट आज से ज्यादा समय की हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कल चार से पांच घंटों की छूट मिल सकती है।
दो घंटे की छूट के बाद माना जा रहा है कि कल भी प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में छूट दी जा सकती है। यह छूट आज से ज्यादा समय की हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कल चार से पांच घंटों की छूट मिल सकती है।