{"_id":"594a3def4f1c1b74028b457e","slug":"seven-flight-divert-from-delhi-to-jaipur-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की जगह जयपुर पहुंचीं सात फ्लाइट्स, बिगड़ा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की जगह जयपुर पहुंचीं सात फ्लाइट्स, बिगड़ा मौसम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और एनसीआर के मौसम में आए बदलाव के कारण मंगलवार को दो अंतरराष्ट्रीय तथा पांच घरेलू फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। वहीं जयपुर से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट को तकनीकी कारणों से कैसिल करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली और एनसीआर में बुधवार को मौसम में बदलाव आया। ऐसे में वहां दिल्ली में उतरने वाली दो अंतरराष्ट्रीय और पांच घरेलू फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। ऐसे में जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर भीड़-भाड़ बढ़ गई और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इससे पहले जयपुर से दिल्ली जाने वाले जेट एयरवेज की फ्लाइट को तकनीकी कारणों से कैंसिल किए जाने के बाद कंपनी के कथित गैर जिम्मेदारान रवैये को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जयपुर से जेट एयरवेज की फ्लाइट ने सुबह 7:35 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 20 मिनट बाद ही फ्लाइट वापस जयपुर आ गई। जिसका कारण तकनीकी खराबी एयरवेज की ओर से बताया गया।
इसके बाद एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के यात्री दोपहर 12 बजे तक हंगामा करते रहे। यात्रियों का आरोप था कि जेट एयरवेज ने ना तो दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की और ना ही काफी देर तक सबंधित फ्लाइट के कैंसिल होने के बारे में बताया।