फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   seminar at mining in udaipur

खनन विशेषज्ञ बोले, एक बार में ही मिले 50 साल की परमिशन

Sun, 09 Jul 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
seminar at mining in udaipur
खनन
देश के खनन विशेषज्ञों ने सरकार को प्रस्ताव दिया है कि किसी भी खनन के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एक ही बार में 50 साल के लिए स्वीकृति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


यह प्रस्ताव उदयपुर में चल रही राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय खनन सेमिनार में सर्वसम्मति से तैयार हुआ है। इस सेमिनार में राजस्थान के खान मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी सहित देश के खान महानियंत्रक रंजन सहाय व खान सचिव अरुण कुमार भी मौजूद रहे। इनकी मौजूदगी में तैयार हुए प्रस्तावों में विशेषज्ञों ने बजरी की अलग से खनन नीति बनाने व इसका विकल्प ढूंढने, लो ग्रेड व वेस्ट मिनरल का वेल्यू एडिशन कर उपयोग करने, संचालित खानों का नवीनीकरण करने, खनन
विज्ञापन

क्षेत्र में कौशल विकास पर फोकस करने, खनन क्षेत्र में पौधारोपण को बढ़ावा देने, खदानों के स्थानान्तरण पर टैक्स कम करने, आधुनिक साॅफ्टवेयर के इस्तेमाल से पर्यावरणीय पैरामीटर को आॅनलाइन मेंटेन करने की जरूरत जताई। ये प्रस्ताव प्रो. बी.बी धर ने पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय खान सचिव अरुण कुमार ने कहा कि प्रकृति से मिनरल का दोहन करना जरूरी है क्योंकि यह राजस्व प्राप्त करने का बड़ा स्त्रोत है। हमें खनन एवं पर्यावरण के बीच सामंजस्य बिठाते हुए कार्य करना होगा, ताकि प्रकृति को विनाश से बचाया जा सके। इसके लिए खनन से प्राप्त होने वाली आय का कुछ हिस्सा सामाजिक उत्थान के कार्यों में खर्च करना चाहिए। कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. एस.एस.राठौड़ ने सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed