{"_id":"632d5b3af2ee0b71ec3beb3e","slug":"sachin-pilot-may-become-cm-of-rajasthan-congress-leadership-ready-for-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: क्या सचिन पायलट बनेंगे राजस्थान के सीएम?, ये है कांग्रेस हाईकमान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: क्या सचिन पायलट बनेंगे राजस्थान के सीएम?, ये है कांग्रेस हाईकमान का संदेश
Fri, 23 Sep 2022 12:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:38 PM IST
सार
राजस्थान की राजनीति में सवालों का दौर गरमाता जा रहा है कि यदि प्रदेश के वर्तमान सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बन जाते हैं तो राजस्थान के सीएम की कुर्सी पर कौन होगा। फिलहाल, सूत्र के जवाब में सचिन पायलट का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
सचिन पायलट और राहुल गांधी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या सचिन पायलट का वह इंतजार खत्म हो गया है, जिसका वह पिछले विधानसभा चुनाव से ही इंतजार कर रहे थे। क्या अब उनके सब्र की घड़ियां बीत गई हैं और फल मिलने ही वाला है? इन सवालों का स्पष्ट जवाब अगले कुछ दिनों में मिल जाएगा। फिलहाल, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट को हाईकमान से संदेश मिल चुका है। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजस्थान की कुर्सी पायलट को मिल सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि पहले दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और फिर कोच्चि में राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्हें संकेत दे दिया गया है कि उनकी बारी आ चुकी है। सचिन पायलट आज फिर सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को कोच्चि में राहुल गांधी ने गहलोत के सामने लकीर खींचते हुए साफ कर दिया कि कांग्रेस की कमान मिलने पर उन्हें राजस्थान की कुर्सी खाली करनी होगी। गहलोत दोनों पदों पर काबिज रहने की मंशा जाहिर कर चुके थे, लेकिन राहुल की ओर से एक व्यक्ति एक पद का संकल्प याद दिलाए जाने के बाद उन्होंने भी मान लिया है कि दोनों पदों पर काम कठिन होगा। राष्ट्रीय भूमिका के साथ न्याय के लिए उन्हें सीएम का पद छोड़ना होगा।
विज्ञापन
गहलोत ने भले ही यह मान लिया है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह सीएम का पद छोड़ देंगे। लेकिन उनके बाद यह कुर्सी किसे मिलेगी, इस पर वह चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है, गहलोत पायलट के नाम पर सहमत नहीं हैं, जिन पर वह बीजेपी के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाते आ रहे हैं।
गहलोत बीते दो साल पहले हुई उस घटना को लेकर पायलट को अब तक माफ नहीं कर पाए हैं, जिसने उनकी सरकार को संकट में ला दिया था। बताया जा रहा है कि पायलट अपने बाद सीपी जोशी को कुर्सी सौंपना चाहते हैं।