{"_id":"5926b4d34f1c1b6403536254","slug":"ruchir-modi-to-contest-for-rca-president-in-upcoming-rca-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित मोदी के 'युवराज' ही लड़ेंगे आरसीए चुनाव, सीपी को लेकर गुवाहाटी में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित मोदी के 'युवराज' ही लड़ेंगे आरसीए चुनाव, सीपी को लेकर गुवाहाटी में फैसला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरसीए चुनाव को लेकर एक बार फिर से राजस्थान क्रिकेट के गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। एक तरफ चुनाव से पहले ही गोवा और आसाम में अभी से बाड़ेबंदी तेज हो गई है। पूर्व आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी अपने गुट के करीब 8 सचिवों से मुलाकात करने बुधवार को गुवाहाटी पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार सीपी ने चुनावों में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है और ऐसे में वो अपने गुट के सचिवों से गुवाहाटी में मुलाकात कर अंतिम फैसला ले सकते हैं। दूसरी तरफ ललित मोदी के 22 वर्षीय पुत्र रुचिर मोदी ने भी सीपी जोशी को चुनौती पेश करने की तैयारी कर ली है। रुचिर के 14 सचिव इस समय गोवा में बैठे है। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी है कि रुचिर मोदी का पैनल तय हो चुका है जिसके तहत रुचिर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और राजेन्द्र सिंह नांदू सचिव पद पर अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे।
गौरतलब है इस बार के आरसीए चुनाव में ललित मोदी के बेटे और अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रुचिर मोदी अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहें है मगर इस बार उनके लिए इस पद को हासिल करने की राह कठिन नजर आ रही है क्योंकि ललित मोदी को समर्थन देने वाले कई जिला क्रिकेट संघ सीपी जोशी गुट से मिल गए हैं जिससे जोशी गुट का पलड़ा और भी भारी हो गया है। आरसीए चुनाव के लिए 26 मई को नॉमिनेशन होना है जबकि चुनाव 29 मई को होंगे।