फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RPSC Paper Leak 46 Arrested Candidate Blacklisted From All RPSC Exam

RPSC Paper Leak : चलती बस में नकल करने वाले सभी नकलची आजीवन ब्लैक लिस्ट, चार शिक्षाकर्मी बर्खास्त

Sun, 25 Dec 2022 10:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 25 Dec 2022 10:40 AM IST
सार

शिक्षा विभाग ने चार कर्मचारियों को प्रारंभिक जांच के आधार पर बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा 24 से अधिक संदिग्ध कर्मचारियों की भूमिका पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
RPSC Paper Leak 46 Arrested Candidate Blacklisted From All RPSC Exam
RPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर परीक्षा से पहले वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक हो गया। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। चलती बस में नकल करने वाले 46 परीक्षार्थियों को आरपीएससी की परीक्षाओं से ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने चार कर्मचारी बर्खास्त कर दिए हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग के आदेश के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार 46 अध्यर्थी आरपीएससी की भविष्य में ली जाने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। आयोग ने उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने चार कर्मचारियों को प्रारंभिक जांच के आधार पर बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा 24 से अधिक संदिग्ध कर्मचारियों की भूमिका पर जांच की जा रही है। बर्खास्त होने वाले सभी शिक्षा कर्मी जालोर के हैं।

विज्ञापन

ये हुए बर्खास्त
रावताराम निवासी हरयाली वरिष्ठ अध्यापक- संस्कृत, महात्मा गांधी सरकारी स्कूल, जसवंतपुरा, पुखराज निवासी हेमागुड़ा एलडीसी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झाब, भागीरथ निवासी जोगाऊ, सेकंड ग्रेड टीचर, विज्ञान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ग्राम गोल, सिरोही, जालोर के ठेलियां स्कूल के प्राचार्य सुरेश कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 का शनिवार को परीक्षा होनी थी। उससे पहले ही पुलिस ने उदयपुर में एक बस में लोगों को परीक्षा पेपर सॉल्व करते हुए पकड़ा। जिसके बाद सूचना पर आरपीएससी ने जीके की परीक्षा रद्द  कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed