फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RPSC 2nd Grade Exam Cancelled: Rajasthan Public Service Commission Second Grade Teacher Recruitment Paper Leak

RPSC 2nd Grade News: आरपीएसएसी ने सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की रद्द, GK का प्रश्न पत्र हुआ लीक

Sat, 24 Dec 2022 12:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 24 Dec 2022 12:26 PM IST
सार

शनिवार सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू होनी थी। आज समान्य विज्ञान का परीक्षा था। पेपर लीक की सूचना पर पेपर रद्द कर दिया गया। वहीं दूसरी पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा है, जो समयानुसार होगी।

विज्ञापन
RPSC 2nd Grade Exam Cancelled: Rajasthan Public Service Commission Second Grade Teacher Recruitment Paper Leak
सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती - फोटो : सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती

विस्तार

आरपीएसएसी ने सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती की शनिवार को होने वाली परीक्षा को गड़बडी के चलते निरस्त कर दिया है। शनिवार सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू होनी थी। आज समान्य विज्ञान की परीक्षा थी। उदयपुर में पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद ये फैसला लिया गया है। पुलिस और एसओजी को जांच दे दी गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर में गोगुन्दा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाने के बाहर नाकाबंदी की गई थी। जालोर से आ रही एक बस में पुलिस ने चेकिंग की। जिसमें कुछ परीक्षार्थी और शिक्षक थे। शिक्षक परीक्षार्थी से एक पेपर सॉल्व करवा रहे थे। जिसकी जानकारी तुरंत ही आरपीएससी को दी गई। छात्रों के पास से मिला प्रश्न पत्र, शनिवार को होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्र से मैच हो गया। लोक परिवहन बस में 44 लोग में अभ्यर्थी और सात एक्सपर्ट थे। पुलिस के आला अधिकारी बेकरिया थाना पहुंच गए हैं। सभी आरोपियों को उदयपुर लाया जाएगा। एसपी विकास शर्मा पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उदयपुर पुलिस पेपर लीक को लेकर खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

मामले की जांच एसओजी को सौंपी गई है। मामले की जांच की जा रही है कि यह प्रश्न पत्र कहां से आया। फिलहाल, पेपर निरस्त कर दिया गया है। हजारों परीक्षार्थियों को यह सूचना परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भड़के छात्रों ने किया हंगामा
परीक्षा स्थगित होने से कई परीक्षा केंद्रों पर छात्र भड़क गए। अजमेर में पुरानी मंडी स्कूल सेंटर पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। छात्रों ने अजमेर कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा।

RPSC 2nd Grade Exam Cancelled: Rajasthan Public Service Commission Second Grade Teacher Recruitment Paper Leak
आरोपियों के पास मिला सॉल्वड पेपर - फोटो : Amar Ujala Digital
दूसरी पाली में होगी विज्ञान की परीक्षा
सीनियर टीचर परीक्षा-2022 ग्रुप सी की परीक्षा थी। शनिवार सुबह पहली पारी की परीक्षा 1193 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब 3.74 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। पेपर लीक होने के बाद सिर्फ ग्रुप सी के जीके का पेपर रद्द किया गया है। दूसरी पाली में विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2 से 4.30 बजे होगी, इस परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

26 दिसंबर 2022 को सुबह 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय की परीक्षा और दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 27 दिसंबर को सुबह 9 से 11.30 बजे तक पंजाबी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर उठाए सवाल
वहीं पेपर लीक को लेकर हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 'आरपीएससी सहित तमाम भर्ती करवाने वाली संस्थाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में RPSC द्वारा आयोजित 2nd ग्रेड अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के समाचार प्राप्त हो रहे है,परीक्षा के आयोजन से पूर्व ही पेपर आउट हो जाना मेहनतकश छात्रों के सपनों के साथ कुठाराघात है जिसके लिए पूर्णतया राजस्थान की सरकार जिम्मेदार है।' राजस्थान में पेपर लीक होने की परंपरा बन चुकी है और RPSC सहित तमाम भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने वाली संस्थाओं व एजेंसियों में व्याप्त संस्थागत भ्रष्टाचार और ऐसे जिम्मेदारों को सत्ता में बैठे लोगों की सह के कारण ऐसा हो रहा है।

राजस्थान पेपर लीक का हब-उपेन यादव

एक बार फिर पेपर लीक होने पर बेरोजगार एकीकृत संघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने इस घटना पर सवाल उठाए। उपेन यादव ने कहा कि राजस्थान पेपर लीक का हब बनता जा रहा है। राजस्थान में पेपर लीक माफिया किस तरह से एक्टिव है, उसकी ये एक और बानगी दिखाई दी।


ये सरकार पर कलंक-गुलाबचंद कटारिया

वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि आज फिर पेपर आउट हो गया। हालांकि, परीक्षा रद्द कर दी गई लेकिन यह हल नहीं है। ये सरकार और शिक्षा से जुड़े लोगों पर कलंक है। कैसे पेपर उन गैंग के हाथ लग रहा है। यह राजस्थान में 9वीं बार हुआ है। सरकार परीक्षार्थियों की पीड़ा समझे और सख्त कारवाई करे।

सीएम गहलोत ने कहा-युवा के साथ सरकार नहीं होने देगी अन्याय
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि आज 24 दिसंबर को 9 से 11 बजे शिक्षक भर्ती की सामान्य ज्ञान की परीक्षा को ऐतिहातन निरस्त किया गया है। जिससे किसी भी मेहनतकश युवा के साथ अन्याय ना हो। बाकी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि मैं परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी महसूस कर सकता हूं परन्तु अनुचित तरीके से परीक्षा पास करने के मंसूबे पाल कर आए लोगों का चयन नहीं होने दिया जाएगा। राजस्थान में सिर्फ मेहनती युवाओं को ही उनका हक मिलेगा। मेरी अपील है कि किसी के बहकावे में आने की बजाय आप अपनी तैयारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed