फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accidents in rajasthan opened eyes for the transportation against overloading

यहां अब कमर्शियल उपयोग में नहीं लिया जा सकेगा ट्रैक्टर, सड़क हादसों से जागा प्रशासन

Sun, 24 Dec 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
road accidents in rajasthan opened eyes for the transportation against overloading
ट्रैक्टरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
किसानों के साथी माने जाने वाले ट्रैक्टर के व्यवसायिक उपयोग पर रोक लगा दी गई है जिससे किसानों और व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के जैसलमेर जिले में अब किसान और दूसरे व्यापारी ट्रैक्टरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकेंगे।  ट्रैक्टर के बढ़ते व्यवसायिक उपयोग और सड़कों पर परिवहन के चलते होने वाले सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन



परिवहन विभाग द्वारा कृषि कार्य के अतिरिक्त होने वाले ट्रैक्टर उपयोग को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई गई और आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर व्यवसायिक उपयोग में चलने वाले ट्रैक्टरों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन



गौरतलब है कि ट्रैक्टर का उपयोग कृषि कार्यों के लिए होता है इसलिए परिवहन विभाग में इसके रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाता है लेकिन कई लोग कृषि कार्य का रजिस्ट्रेशन करवाकर इन ट्रैक्टरों का अन्य व्यवसायिक गतिविधियो में उपयोग लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पानी ,बजरी,मिट्टी और पत्थर ले जाने पर होगी कार्रवाई

road accidents in rajasthan opened eyes for the transportation against overloading
ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त हुआ परिवहन विभाग - फोटो : Amar Ujala
सड़कों पर आमतौर पर पानी परिवहन के साथ साथ पत्थर और बजरी के परिवहन करते ट्रैक्टर धड़ल्ले से चलते दिखाई देते हैं ऐसे में इन अवैध ट्रैक्टरों के परिवहन को रोकने  के लिए परिवहन विभाग  ने अब कमर कस ली है।


परिवहन विभाग का मानना है कि कृषि कार्य के अतिरिक्त उपयोग में आने वाले ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ने से कई बार सड़क हादसे भी पेश आते हैं ऐसे में ट्रैक्टर से होने वाले हादसों के कारण इन हादसों में मृतक या घायलों को बीमा राशि का लाभ नहीं मिल पाता है। लेकिन अब इस तरह के ट्रैक्टरों को लेकर परिवहन विभाग गंभीरता बरतने की तैयारी करने वाला है।

जैसलमेर परिवहन अधिकारी टीकूराम ने बताया कि जैसलमेर की सड़कों पर हो रहे ट्रैक्टरों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर विभाग अभियान चलाने वाला है जिसमें गैर कृषि कार्यों में उपयोग आ रहे सभी ट्रैक्टरों पर कार्यवाही की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed