फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident in jodhpur, one death and 6 injured

आमने-सामने भिड़ी दो गाड़ियां, एक की मौत और आधा दर्जन घायल

Wed, 22 Nov 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Nov 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
road accident in jodhpur, one death and 6 injured
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : amar ujala
जोधपुर शहर में जोधपुर-जैसलमेर सड़क मार्ग पर झंवर के मेगलासिया बस स्टैंड के पास आज दो बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो कैंपर जोधपुर से सब्जी भरकर कोलू पाबूजी जा रही थी और दूसरी बोलेरो में सवारियां भरी हुई थीं। वह जोधपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान झंवर थाना इलाके में दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था की वाहन पूरी तरह  क्षतिग्रस्त गए। हादसे में 25 वर्षीय नाथुसिंह की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर हाई-वे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


सभी घायलों को जोधपुर के एमडीएम ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। बाद में झंवर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed