{"_id":"59392aec4f1c1b366e9c7f22","slug":"results-of-rajasthan-board-tenth-result-see-results-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 10 th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, यहां देखें परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 10 th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, यहां देखें परिणाम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
vasudev devnani
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया। परिणाम शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में जारी किया। परीक्षा का परिणाम 78.96 फीसदी रहा। यह परिणाम पिछले साल की तुलना में 3.07 फीसदी ज्यादा है। गत वर्ष यह परिणाम 75.89 प्रतिशत रहा था।
इस बार दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 98 हजार 921 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। इनमें 6 लाख 30 हजार 342 छात्र और 4 लाख 68 हजार 579 छात्राएं शामिल रहे। शिक्षा राज्यमंत्री ने परिणामों में बढ़ोतरी को लेकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों व स्कूली शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत का नतीजा है कि परिणामों में सुधार आ रहा है। यह रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जारी किए गए हैं। यह रिजल्ट http://rajresults.nic.in/ पर भी देख सकते हैं।