तो क्या इसलिए किया दुष्कर्म के आरोपी आईएएस ने सरेंडर, जानें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माना जा रहा है कि आरोपी बीबी मोहंती के सरेंडर के पीछे की मुख्य वजह है उनकी आर्थिक तंगी। दरअसल पुलिस की गिरफ्त से दूर रहे मोहंती को लेकर हाईकोर्ट नाराजगी जता चुका था। कोर्ट ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करते हुए मोहंती के बैंक अकाउंट बंद करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद ही बीबी मोहंती पर दबाव बना और उन्होंने एसीपी नेमसिंह के सामने सरेंडर कर दिया।
हालांकि राजस्थान पुलिस महकमे पर सवाल उठ रहे हैं। पकड़ने में मिली नाकामयाबी के बाद राजस्थान पुलिस ने मोहंती पर पांच हजार रुपए का इनाम भी रख दिया था, लेकिन सफलता फिर भी नहीं मिली थी।
आज किया जा सकता है कोर्ट में पेश
मोहंती को सरेंडर के बाद सोमवार रात को ही गिरफ्तार कर जयपुर के महेश नगर थाने ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार आज आरोपी बीबी मोहंती का मेडिकल कराकर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
गौरतलब है कि इसी थाने में आईएएस बीबी मोहंती के खिलाफ एक 23 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि मोहंती ने सिविल सेवा परीक्षा में तैयारी के बहाने उसके साथ जयपुर के सांगानेर में अपने फ्लैट में दुष्कर्म किया था। वहीं युवती के मामला दर्ज कराने के बाद से ही बीबी मोहंती फरार था। वहीं राजस्थान सरकार ने भी वर्ष 2014 फरवरी में उन्हें निलंबित कर दिया था।