{"_id":"5929942d4f1c1b6403537f07","slug":"ramzan-starts-tomorrow-will-be-the-first-rosa","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहे रमजान: 15 घंटे रोजा रखकर खुदा की बारगाह में सजदा करेंगे रोजेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहे रमजान: 15 घंटे रोजा रखकर खुदा की बारगाह में सजदा करेंगे रोजेदार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
मस्जिदों में हुई रोशनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद दिखने के साथ ही रमजान का पहला रोजा रविवार को रखा जाएगा। सेंट्रल हिलाल कमेटी के कन्वीनर और चीफ काजी खालीद उस्मानी ने बताया कि शनिवार को चांद दिखने पर रविवार को पहला रोजा रखने का ऐलान किया गया।
इसके साथ ही रोजाना रात्रि नौ बजे बाद मस्जिदों में तरावी की नमाज हुई। अहलैसुन्नत वल जमात के वाहिद यजदानी ने बताया कि इस मौके पर रोजा खोलने के लिए खजूर, सूखे मेवे, फल, शीरमाल, खिरनी और जलजीरा सहित अनेक खाने-पीने की चीजे खरीदी। इस मौके पर मस्जिदों पर रोशनी की गई। उधर, रमजान के पूर्व शनिवार को बाजार में सुबह से ही रौनक रही। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को रमजान की बधाई दी।
इस बार रमजान महीना रोजा रखने वालों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसके दिन की अवधि बड़ी रहेगी। वर्ष 1983 में जून के महीने में रमजान आया था तब इसके दिन 15 घंटे से ज्यादा के रहे। इस बार फिर 34 साल बाद मई और जून में आने वाले रमजान के महीने में दिन 15 घंटे से ज्यादा के रहेंगे।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में भी रोजेदारों के हौंसले बुलंद
इस बार जहां एक तरफ रमजान का पाक महीना भीषण गर्मी के दौर में शुरु हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर रोजेदारों के भी हौंसले पूरी तरह से बुलंद हैं। रोजेदार बिना पानी और खाने के 15 घंटे तक रोजे रखेंगे लेकिन गर्मी के आलम को देखते हुए भी उनके हौंसले पूरी तरह से बुलंद हैं।
बाजारों में लौटी रौनक
चांद देखे जाने के बाद से ही राजधानी जयपुर के रामगंज बाजार,जौहरी बाजार और परकोटे के अन्य इलाकों में रौनक सी छा गई। इस पूरे महीने बाजारों में खाने पीने के प्रतिष्ठान रातभर खुले रहेंगे तो वहीं कपड़ों की दुकानों पर लोग अभी से शॉपिंग करने में जुट गए हैं।