{"_id":"593a6e714f1c1b51039c8b1d","slug":"rajnath-singh-in-jaipur-and-talk-about-farmer-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदसौर पर बोले राजनाथ, अपने राजनितिक हित के लिए किसान हित से न खेलें पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदसौर पर बोले राजनाथ, अपने राजनितिक हित के लिए किसान हित से न खेलें पार्टियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के केन्द्रीय गृह मंत्री ने मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के किसान आंदोलन को लेकर स्थानीय सरकारों का बचाव किया है। साथ ही उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर आरोप जड़े कि वे अपने राजनीतिक हितों के लिए किसानों के हितों से खेल रही हैं।
केन्द्रीय मंत्री सिंह राजस्थान शुक्रवार को दूदू में मोदी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जनसभा को सम्बोधित करने आए थे। जनसभा के बाद उन्होंने मीडिया से कांग्रेस व अन्य पार्टीयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों को किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि दोनों ही प्रदेशों के मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। वे जल्द ही इस समस्या का भी समाधान निकाल लेंगे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि किसानों की समस्याओं का वे समाधान कर सुलझा लेंगे।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के कारण हुए तनाव के बाद पहले बड़े केन्द्रीय मंत्री ने इस पर कुछ बोला है। मंदसौर में आंदोलन उग्र हो गया था और 5 किसान पुलिस की गोली से मर गए थे। मध्य प्रदेश में ही शुक्रवार को एक और किसान ने आत्महत्या कर ली है।