{"_id":"633fada36cd17236e365e476","slug":"rajasthan-weather-forecast-rain-alert-kota-dausa-other-area-imd-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: मौसम के बदलते मिजाज में हल्की ठंड की धीरे-धीरे होगी एंट्री, अगले दो दिन बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: मौसम के बदलते मिजाज में हल्की ठंड की धीरे-धीरे होगी एंट्री, अगले दो दिन बारिश का अलर्ट
Fri, 07 Oct 2022 10:10 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:10 AM IST
सार
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में 8 से 10 अक्टूबर को कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 10 अक्टूबर तक बरसात का दौर देखने को मिलेगा। खासतौर से कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में 7 से 9 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
अगले दो दिन बारिश का अलर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बारिश का दौर थमता नहीं दिख रहा है। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे के करीब 10 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। यही नहीं अगले दो दिनो तक ऐसा ही मौसम रहने का आसार है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के बीच धीरे-धीरे ठंड की एंट्री भी हो जाएगी। सुबह और शाम के मौसम में बदलाव दिख रहा है, जिसमें गुलाबी सर्दी की आहट महसूस होने लगी है। भले ही दक्षिणी पश्चिमी मानसून के वापसी का दौर चल रहा, लेकिन कई राज्यों में बारिश अब भी जारी है। इसमें राजस्थान भी शामिल है।
विज्ञापन
जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, आज जिन इलाकों में बारिश का अलर्ट है उनमें दौसा, धौलपुर, टोंक, करौली, कोटा शामिल हैं। इनके अलावा बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ समेत कुछ इलाकों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश अटरु और बारां में दर्ज किया गया, जहां 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
हल्की से मध्यम बारिश...
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में 8 से 10 अक्टूबर के कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान में कुछ हिस्सों में 10 अक्टूबर तक बरसात का दौर देखने को मिलेगा। खासतौर से कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में 7 से 9 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
किसानों को मौसम वैज्ञानिकों ने दी सलाह...
मौसम के बदले मिजाज की वजह से कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कुछ सलाह दी है। खरीफ की फसल पककर तैयार है। ऐसे में उसे भीगने से बचाने के लिए खास प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के मद्देनजर खुले में रखी फसलों का भंडारण करना जरूरी है।