{"_id":"6258d99209cbf31fc32be78d","slug":"rajasthan-jeep-rams-into-truck-in-jodhpurs-bilara-six-killed-three-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Jodhpur : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Jodhpur : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
Fri, 15 Apr 2022 08:03 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 15 Apr 2022 08:03 AM IST
सार
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही तो तीन की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। तीनों गंभीर घायलों को जोधपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन
जोधपुर में सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक बोलेरो आगे चल रही ट्रोला में जा भिड़ी। हादसे में एक ही परिवार की छह लोगों की मौत हो गई। चूरू निवासी परिवार नागाणा कुलदेवी के दर्शन के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
बिलाड़ा के पास जुरली फांटा के पास रात करीब एक बजे एक ट्रोला और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों ने बिलाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि हादसा इतना भीषणा था कि बोलेरो का अगला हिस्सा ट्रोले के पीछे फंस गया। तीन लोग बोलेरो में बुरी तरह से फंस गए थे। उन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग और चालकों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन तीन घायलों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
तीन घायल जोधपुर रेफर
वहीं घायल संजू कंवर और पवन सिंह को जोधपुर रेफर किया गया है, जबकि चैन सिंह का बिलाड़ा अस्पताल में ही इलाज जारी है। घायलों से मिलने जिला कलेक्टर मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे।
हादसे में इनकी गई जान
चूरू निवासी विजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, मंजू कंवर, प्रवीण सिंह, दर्पण सिंह और मधुकंवर की मृत्यु हो गई।
सीएम और सांसद दीया कुमारी ने किया शोक व्यक्त
जोधपुर सड़क दुर्घटना को लेकर सीएम गहलोत ने शोक जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।