{"_id":"592919694f1c1b260c537819","slug":"rajasthan-government-will-prepare-database-for-physically-disabled","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का फायदा देने के लिए राजस्थान में दिव्यांगों का डेटाबेस होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का फायदा देने के लिए राजस्थान में दिव्यांगों का डेटाबेस होगा तैयार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में विशेष योग्यजनों को सरकारी योजनाओं में फायदा देने के लिए राजस्थान सरकार एक खास डेटाबेस तैयार करेगी। एक जून से शुरु हो रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों के आयोजन को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां अंबेडकर भवन में बैठक आयोजित की गई।
नि:शक्तजनों को इन योजनाओं में मिलेगा लाभ
बैठक में डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य विशेष योग्यजनों का चिन्हीकरण कर उनका रजिस्ट्रेशन करके उन्हें निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी करना है। इसके साथ ही राज्य के विशेष योग्यजनों का डेटा बेस तैयार कर ऑनलाईन रिकॉर्ड संधारित करना एवं उनकी आवश्यकता व पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इन शिविरों में विशेष योग्यजनों को यू.डी.आई.डी. कार्ड भी जारी करवाया जाएगा और उन्हें पेंशन, बस या रेल पास, ऋण एवं पालनहार आदि योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इसका फायदा दिया जाएगा।
तीन चरणों में आयोजित होंगे शिविर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर तीन चरणों में सम्पदित किए जाएंगे। इसमें 1 जून से 24 सितम्बर तक विशेष योग्यजनों का चिन्हीकरण एवं पंजीयन होगा तथा 25 सितम्बर से 12 दिसम्बर तक विधानसभावार कैंप आयोजित कर निशक्तता प्रमाणीकरण का कार्य होगा। इसी प्रकार 13 दिसम्बर, 2017 से 31 मार्च, 2018 तक जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन होगा।