{"_id":"5a5238494f1c1b5c248b6dc2","slug":"rajasthan-congress-declared-candidates-for-by-election-in-ajmer-alwar-and-mandalgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी की प्रत्याशियों के नामों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी की प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : self
राजस्थान में उपचुनाव की चौसर बिछ चुकी है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
राजस्थान में लोकसभा की अजमेर और अलवर तथा विधानसभा की मांडलगढ़ सीट पर 29 जनवरी को उप चुनाव होने है। कांग्रेस ने अलवर से डॉ. करण सिंह यादव को अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। अजमेर लोकसभा क्षेत्र और मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशियों के नामों पर मुहर आज लगा दी। पार्टी ने अजमेर से पूर्व विधायक डॉ. रघु शर्मा पर दांव खेलने का फैसला किया है जबकि मांडलगढ़ से विवेक धाकड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए दावा किया कि तीनों सीटों पर कांग्रेस ये चुनाव जीतेगी।

Trending Videos
अब यह रहेगी स्थिति
प्रतीकात्मक तस्वीर
अजमेर में लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। यहां से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरूप लांबा को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा से होगा।
इसी तरह अलवर लोकसभा सीट पर दोनों ही पार्टियों ने यादव प्रत्याशियों पर दांव खेला है। यहां पर भाजपा ने श्रम मंत्री डॉ. जसवंत यादव को टिकट दिया है तो कांग्रेस यहां डॉ. करण सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।
मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा ने राजपूत कार्ड खेलते हुए शक्तिसिंह हाड़ा को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके सामने वीरेंद्र धाकड़ को टिकट देने का निर्णय किया है।