{"_id":"5a51fcfb4f1c1b18758b4f6c","slug":"rajasthan-congress-candidates-for-byelection-in-ajmer-alwar-and-mandalgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: भाजपा ने चली ये चाल, अब कांग्रेस की बारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: भाजपा ने चली ये चाल, अब कांग्रेस की बारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 07 Jan 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस अभी तीन में से दो सीटों को लेकर असमजंस की स्थिति में है।
राजस्थान में लोकसभा की अजमेर और अलवर तथा विधानसभा की मांडलगढ़ सीट पर 29 जनवरी को मतदान होना है। आज भाजपा ने इन तीनों ही स्थानों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने जाति कार्ड खेलते हुए अपनी चाल चली है।
उधर, कांग्रेस ने अभी तक केवल अलवर से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ. करण सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने डॉ. करण सिंह को यादव वोट बैंक पर भरोसा कर टिकट दिया है। उधर, भाजपा ने सेंधमारी करते हुए यादव प्रत्याशी को यहां से टिकट देने की घोषणा की है। भाजपा ने श्रम कल्याण मंत्री डॉ.जसवंत सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने कहा था यह
BJP-Congress
अलवर में डॉ. करण सिंह का नाम तय होने के साथ ही भाजपा से जसवंत सिंह का नाम सामने आने लगा था। इसके बाद कांग्रेस ने पिछले दिनों कहा था कि वे अजमेर और मांडलगढ़ में अपने प्रत्याशी की घोषणा भाजपा की चाल देखकर करेगी।
अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का नाम चला था। अब ताजा समीकरणों के बाद यहां से डॉ. रघु शर्मा और नाथूराम सिनोदिया का नाम सामने आ रहा है। जबकि मांडलगढ़ में कांग्रेस ओबीसी प्रत्याशी पर अपना दांव खेल सकती है। कांग्रेस यहां से विवेक धाकड़ को मैदान में उतार सकती है।