{"_id":"5a5f582c4f1c1ba0268b4e14","slug":"rajasthan-bypolls-appeal-to-favours-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : राजपूत समाज में सामने आई गुटबाजी, एक गुट ने भाजपा को समर्थन का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : राजपूत समाज में सामने आई गुटबाजी, एक गुट ने भाजपा को समर्थन का किया आह्वान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
मीडिया से रूबरू होते राजपूत समाज के लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में उपचुनाव के दौरान समर्थन पर राजपूत समाज दो गुटों में बंटता नजर आ रहा है। जहां एक गुट ने भाजपा के बहिष्कार की बात कही, वहीं दूसरे गुट ने इस बात का खंडन करते हुए भाजपा को समर्थन देने के लिए समाज के लोगों को आह्वान किया।
दरअसल, राजपूत समाज के एक संगठन ने कुछ दिन पहले अजमेर में बैठक के बाद भाजपा को सबक सिखाने की बात कही थी, वहीं आज राजपूत जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चुंडावत ने भाजपा को समर्थन का आह्वान किया है। यहां मीडिया से रूबरू होते हुए चुंडावत ने साफ कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते भाजपा को वोट नहीं देने की बात कह रहे हैं लेकिन समाज के लोगों को इनसे गुमराह होने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा ने राजपूत समाज की भावनाओं का हमेशा ख्याल रखा है।
उन्होंने कहा कि आनंदपाल प्रकरण में समाज की सीबीआई जांच की मांग को भी स्वयं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गंभीरता से लिया और इसी का नतीजा है कि सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वह भाजपा का समर्थन करें, जिससे कि भविष्य में भी समाज के कार्यों को पार्टी गंभीरता से लें। इस दौरान देवेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य लोग मौजूद थे।