{"_id":"5a0bfc4f4f1c1b79548bd5dd","slug":"rajasthan-bjp-president-comment-at-ghanshyam-tiwari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई पार्टी का एेलान करने वाले भाजपा एमएलएल के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष का एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पार्टी का एेलान करने वाले भाजपा एमएलएल के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष का एक्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
अशोक परनामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के वरिष्ठ एमएलए द्वारा राजस्थान में अलग पार्टी के ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने मामले की रिपोर्ट केंद्रीय अनुशासन समिति को भेज दी है।
राजस्थान से बीजेपी एमएलए घनश्याम तिवाड़ी प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ लगातार बयानवाजी कर रहे हैं। अभी बीते 12 नवंबर को ही अलग से पार्टी बनाने का ऐलान किया है और आगामी मकर संक्रांति के दिन पार्टी का नाम घोषित करने की बात कही है।
इसके बाद से ही बीजेपी संगठन में अनुशासनहीनता की बातें शुरू हो गई हैं। अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले घनश्याम तिवाड़ी के मामले को लेकर अब बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बयान दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि पूरा मामला केन्द्रीय अनुशासन समिति को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई समिति के निर्देशानुसार ही होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि होम मिनिस्टर गुलाबचंद कटारिया ने भी तिवाड़ी को सलाह दी है कि उन्हें पार्टी में रहकर ही पार्टी की कमियों को दूर करना चाहिए। इसी में उनकी बुद्धिमानी है। पार्टी से दूर जाकर यह करना सही नहीं है। उन्होंने कहा है कि पार्टी से अलग होकर कोई सफल नहीं रहा है। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने जनसंघ के बलराज मधोक का उदाहरण भी दिया था।

ये है पूरा मामला, जानिए
घनश्याम तिवाड़ी
- फोटो : file photo
राजस्थान में बीजेपी एमएलए घनश्याम तिवाड़ी ने सीकर के रामलीला मैदान में कहा था कि उनकी पार्टी प्रदेश में विधानसभा की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पार्टी के नाम की घोषणा अगले साल मकर संक्रांति के दिन होगी। तिवाड़ी ने कहा था कि मकर संक्रांति को प्रदेश में एक नई राजनीतिक शक्ति का उदय होगा। उन्होंने ये भी कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में नहीं लड़ेंगे। वे सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में सामंतवादी तानाशाही सरकार के भ्रष्टाचार व अराजकता से लोग त्रस्त हैं। आपातकाल जैसे हालात प्रदेश में बन गए है। तिवाड़ी ने कहा कि वंचित वर्ग के आरक्षण के बिल को पिछले 4 सालों से सरकार दबा कर बैठी है जिसे विधानसभा में पास भी कर दिया गया, लेकिन कोई आगे कार्यवाही नहीं की जा रही।