फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bjp declared candidates for byelection in ajmer, alwar and mandalgarh

उपचुनाव: भाजपा ने खोले पत्ते, अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ से प्रत्याशी घोषित

Sun, 07 Jan 2018 04:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
rajasthan bjp declared candidates for byelection in ajmer, alwar and mandalgarh
भाजपा - फोटो : amar ujala

राजस्थान में लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए है। इन तीनों सीटों के लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने लोकसभा सीट अलवर से डॉ. जसवंत सिंह यादव तथा अजमेर से रामस्वरूप लांबा को उम्मीदवार बनाने का तय किया है। जबकि मांडलगढ़ विधानसभा सीट से शक्तिसिंह को उम्मीदवार बनाया है। इन तीनों स्थानों पर  29 जनवरी को वोटिंग होनी है।

विज्ञापन

यूं खेला है जाति कार्ड

rajasthan bjp declared candidates for byelection in ajmer, alwar and mandalgarh
EVM

इनमें डॉ. जसवंत सिंह यादव वर्तमान में वसुंधरा सरकार में श्रम मंत्री है। भाजपा ने अलवर में यादव कार्ड खेलते हुए डॉ.जसवंत यादव को मैदान में उतारने का निर्णय किया है। यहां से कांग्रेस ने डॉ. करणसिंह यादव को मैदान में उतारने का तय किया है। अलवर लोकसभा सीट महंत चांदनाथ के निधन के कारण खाली हुई थी। 

उधर, अजमेर लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरूप लांबा को टिकट देने का निर्णय किया है। यह सीट सांवरमल जाट के निधन के कारण खाली हुई थी, ऐसे में भाजपा ने सहानुभूति का फायदा मिलने की उम्मीद में जाट के बेटे रामस्वरूप लांबा को टिकट देने का निर्णय किया है।  
  
विधानसभा सीट मांडलगढ़ में भाजपा ने राजपूत कार्ड खेला है। यहां से पार्टी ने राजपूत समाज के शक्तिसिंह हाड़ा को अपना प्रत्याशी बनाने का तय किया है। मांडलगढ़ विधानसभा की सीट यहां से विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed