{"_id":"5a52f06b4f1c1b18758b510e","slug":"rajasthan-alwar-cow-smuggling-still-continue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख भागे ये तस्कर, कैंटर खोला तो नजारा रोंगटे खड़े करने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को देख भागे ये तस्कर, कैंटर खोला तो नजारा रोंगटे खड़े करने वाला था
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
गोवंश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो-तस्करी के लिए कुख्यात हो चुके राजस्थान के दो जिलों मेंं पुलिस का भय तस्करों में खत्म हो गया है। बीती रात एक बार फिर से अलवर के चौपानकी में पुलिस ने 19 गोवंश से भरे कैंटर को जब्त किया गया है। इस क्षेत्र में गो-तस्करों के हौंसलों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे ग्रामीण रास्तों से नहीं स्टेट हाइवे से तस्करी की वारदातों का अंजाम देने लगे है। जानकारी के अनुसार अलवर में उपचुनाव के चलते पुलिस हाईअलर्ट है। इसी कारण पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस नाकाबंदी को देख गो-तस्कर कैंटर को दूर खड़ा कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बुरी हालत में मिला गोवंश
फाइल फोटो।
इसके बाद पुलिस की ओर से उन्हें तलाशने का भी प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं पुलिस ने कैंटर से मुक्त कराए गए 19 गोवंश को नजदीकी गोशाला में भेज दिया। कैंटर में गोवंश को ठूस ठूंसकर भरा गया था। गौरतलब है कि अलवर व भरतपुर जिले में प्रतिदिन गो-तस्करी की वारदातें सामने आ रही है। इन क्षेत्रों में गो-तस्करों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे पुलिस पर फायरिंग करने से भी नहीं चूकते। कुछ दिनों पूर्व पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक गो-तस्कर की मौत हो गई थी।