फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rainfall in rajasthan

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश—ओले, जयपुर में बूंदाबांदी

Fri, 19 May 2017 07:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 May 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
rainfall in rajasthan
डेमो इमेज
राजस्थान के मौसम ने लोगों को फिर से गर्मी से राहत प्रदान की है। कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। जयपुर में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने मौसम को सुहावना कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रदेश के चूरू, झुंझुनूं, भरतपुर के कैथवाड़ा, अलवर के रामगढ़, बीकानेर के महाजन, दौसा सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे। इस दौरान कई स्थानों पर तेज अंधड़ के कारण पेड़ उखड़ गए और बिजली सप्लाई भी बाधित हुई। वहीं, अचानक हुई बारिश के बाद लोगों को एकबार फिर गर्मी से निजात मिली है। हालांकि, कई जिलों में दोपहर में सूरत के तेवर तीखे रहे। धौलपुर में सीएम राजे ने तेज आंधी के बावजूद जनसुनवाई की। उन्होंने एक—एक कर सभी लोगों की समस्याओं को सुना। लोग भी मौसम की बेरूखी के बावजूद सीएम वसुंधरा राजे की जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर खुश नजर आए।
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में दिनभर गर्मी तेज रही। शाम चार बजे करीब आसमान में बादल छाए तो लोगों को कुछ उम्मीद जगी। एकबार तो आसमान में काले बादल देख यहां लोगों के चेहरे खिल उठे, लेकिन जैसे बादल आए वैसी बारिश नहीं होने से कुछ निराशा भी हाथ लगी। जयपुर में शाम 6 बजे करीब विद्याधर नगर, शास्त्री नगर, हरमाड़ा, कमिश्नरेट के आसपास बूंदाबांदी हुई। साथ ही, ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में शनिवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमाना 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed