{"_id":"5981a4894f1c1b660b8b4c68","slug":"rahul-gandhi-will-come-to-rajasthan-at-4-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने राजस्थान आएंगे राहुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने राजस्थान आएंगे राहुल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का चार अगस्त को राजस्थान आने का कार्यक्रम है। वे बाढ़ प्रभावित जालोर के सांचोर क्षेत्र का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
स्थानीय विधायक सुखराम विश्नोई के अनुसार राहुल गांधी यहां करीब तीन घंटे रहेंंगे। इस दौरान वे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे। इससे पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से मिले थे। राजस्थान कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजस्थान के चार जिलों में बाढ़ के कारण हालात बद से बदतर है। जिसमें जालोर, पाली, सिरोही व बाड़मेर है। हालांकि यहां फिलहाल बारिश का दौर थमा है लेकिन हालात नियंत्रण में आने में करीब एक माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची थी। जिसके बाद से नेताओं के इन क्षेत्रों में पहुंचने का सिलसिला जारी है।