{"_id":"595dab824f1c1be80f8b493d","slug":"prison-security-personal-again-on-hunger-strike-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार जेलकर्मी आज भूख हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार जेलकर्मी आज भूख हड़ताल पर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
कोटा में विरोध जताते जेलकर्मी
- फोटो : amar ujala
पुलिस के समान ही अपने वेतन की मांग को लेकर जेलकर्मी आज भूख हड़ताल पर है। वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए राजस्थान की जेलों में तैनात जेलकर्मी लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहें है।
विज्ञापन
लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिए जाने से उन्होंने मैस बहिष्कार का निर्णय लिया है। हालांकि जेलकर्मियों का कहना है कि वे ड्यूटी पर रहते हुए भूख हड़ताल करेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में 125 से जेल है।
विज्ञापन
जिसमें नौ सेन्ट्रल जेल व अजमेर की हाई सिक्यूरिटी जेल भी सम्मलित है। इन जेलों में पांच हजार से अधिक जेलकर्मी वर्तमान में तैनात है। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग के सम्बंध में राज्य का गृह विभाग पूर्व में भी स्पष्ट कर चुका है कि उनकी ओर से इस मामले की फाइल वित्त विभाग को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
वह फाइल लंबें समय से वही अटकी हुई है। गौरतलब है राज्य का वित्त विभाग सीधे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अधीन है। इसलिए इस मामले में उन्हें ही फैसला लेना है।
Trending Videos
मांगे नहीं मानी तो जारी रहेगा आंदोलन
कोटा में धरने पर बैठे जेलकर्मी
- फोटो : amar ujala
कोटा सेंट्रल जेल में भी आज जेल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर अपना कामकाज किया। वहीं, जेल की मैस का बहिष्कार कर विरोध जताया। जेल कर्मियों ने जेल परिसर में ही धरना भी दिया और अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेताया। जेल कर्मियों की मांग है कि उनके वेतन भत्तों में जो विसंगतियां है उसे सरकार जल्द दूर करें।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सिसोदिया का कहना है कि यदि मांगें नहीं मानी जाती है तो वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे और विरोधस्वरूप काली पट्टी बांधकर रोजाना अपना कार्य करेंगे।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सिसोदिया का कहना है कि यदि मांगें नहीं मानी जाती है तो वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे और विरोधस्वरूप काली पट्टी बांधकर रोजाना अपना कार्य करेंगे।