फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Posts will be filled with deputation

यहां प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे पद, दो दिन होंगे इंटरव्यू

Tue, 23 May 2017 01:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 May 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Posts will be filled with deputation
साक्षात्कार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राज्य में संचालित राजकीय आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों को शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति से भरने के लिए  6 व 7 जून को साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत प्राचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक आदि पदों को भरने के लिए 31 मई तक आवेदन पत्र मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिनियुक्ति के इच्छुक कार्मिक अपना आवेदन निर्धारित आवेदन पत्र पर 31 मई तक स्वयं या डाक के जरिए प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विषयवार रिक्त पदों की सूची एवं अन्य दिशा निर्देश विभागीय वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। डॉ. समित शर्मा ने बताया कि बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए महिला कार्मिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed