फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police will go to Delhi for investigation

तिरंगे का अपमान: पुलिस टीम शोरूम मालिक को लेकर पहुंची दिल्ली

Tue, 30 May 2017 08:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 May 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
Police will go to Delhi for investigation
कोटा के इस शोरूम में एेसे डिब्बों में बिक रहे थे जूते - फोटो : अमर उजाला
कोटा के सिटी माॅल में शोरूम पर चाइनीज जूते के डिब्बों पर तिरंगे के फोटो से हुए अपमान मामले में पुलिस टीम जांच के लिए दिल्ली पहुंच गई है। पुलिस जांचेगी कि ये माल कौन-कौन से थोक व्यापारियों की ओर से भेजा रहा है और कहां-कहां इसकी आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अशुमान भौमिया के अनुसार पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया है। टीम सिटी मॉल के शोरूम संचालक महेश को भी साथ ले गई है। महेश को पूछताछ के बाद कल गिरफ्तार कर लिया गया था। भौमिया ने बताया कि पुलिस को इस पूरे मामले को गम्भीरता से लेने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया पुलिस ने देशद्रोह अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सोमवार को ही जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी जयप्रकाश बेनीवाल ने बताया कि सिटी माॅल के शोरूम मालिक महेश से इस मामले में पूछताछ में दिल्ली का पता बताया है, जहां से वह माल उठाता है। अब दिल्ली जाकर चाइनीज जूते तिरंगे जैसे रंग—रूप के डिब्बे में सप्लाई करने वाले खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यहां सिटी माॅल की शाॅप नं. बी-24 में बेचने के लिए लाए गए जूतों के डिब्बों पर तिंरगे जैसा रंग और रूप दिया गया है। जब यहां लोगों ने हंगामा किया तो शोरूम मालिक महेश ने अपनी गलती मान ली थी। हालांकि, इससे पहले वह इन डिब्बों में रखे जूतों को बेच रहा था। जूतों के डिब्बे पर तिरंगे का कोई छोटा मानोग्राम नहीं था, बल्कि पूरे डिब्बे पर ही तिरंगा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इस घटना को देशद्रोह की श्रेणी का बताया था। हंगामे के दौरान शौरूम मालिक ने भी तुरंत अपनी गलती मान ली। जबकि इससे पहले वह धड़ल्ले से इन्हीं डिब्बों में जूते बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed