{"_id":"5960681c4f1c1b30608b47a3","slug":"police-arrested-the-30-people-in-a-raid-conduct-in-bundi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पहुंची बाल श्रमिक मुक्त कराने, बेसमेंट से आ रही थीं अजीब आवाजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पहुंची बाल श्रमिक मुक्त कराने, बेसमेंट से आ रही थीं अजीब आवाजें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आॅपरेशन मुस्कान के तहत इन दिनों पुलिस सामजिक संस्थाओं के साथ मिलकर बाल श्रमिकों को मुक्त करा रही है। बीती रात बूंदी के हिंडोंली में गणगौर होटल में पुलिस ने छापा मारा है।
जहां दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। लेकिन इसी दौरान पुलिसकर्मियों को होटल के बेसमेंट से अजीब—अजीब आवाजें आ रहीं थीं। जब होटल कर्मियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बेसमेंट में जाने का रास्ता बताया।
पुलिसकर्मी जब नीचे पहुंचे तो आश्चर्य में पड़ गए। क्योंकि बेसमेंट में शराब पार्टी आयोजित की जा रही थींं वहां 30 से ज्यादा युवक मौजूद थे जिन्हें दो लड़कियां शराब परोस रही थीं और डांस कर रही थीं।

अश्लील डांस हो रहा था पार्टी में
फाइल फोटो।
पुलिस को वहां देखकर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण कोई भाग नहीं सका।
पुलिस ने लड़कियों सहित सभी युवकों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार यह पार्टी कोटा की एक पेस्टीसाइड कंपनी की ओर से आयोजित की गई थी। जिन दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है उन्हें पार्टी के लिए कोटा से बुलाया गया था।
पुलिस ने दोनों युवतियों को नारी सुधारगृह भेज दिया है।