{"_id":"59c4d8c44f1c1bb0688b5d7c","slug":"pm-narendra-modi-praises-this-student-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस पेंटिंग को ट्विट कर पीएम मोदी ने की बनाने वाले स्टूडेंट की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस पेंटिंग को ट्विट कर पीएम मोदी ने की बनाने वाले स्टूडेंट की तारीफ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 22 Sep 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
ट्वीट में पेंटिंग की सराहना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेंटिंग की तारीफ करते हुए इसे स्वच्छ भारत का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।
दरअसल, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से शिक्षक दिवस पर आयोजित स्वच्छ भारत विषय पर अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कृत होने वाले कपिल मीणा का आज उदयपुर में सम्मान किया गया। इससे पूर्व पीएम मोदी ने 21 सितंबर को अपने ट्वीटर अकाउंट से उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखण्ड निवासी कपिल मीणा की पुरस्कृत कृति को ट्वीट किया
था। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में पेंटिंग की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ भारत का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।
इस पेंटिंग कॉम्पिटिशन में असम की नर्मदा छेत्री ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के मोनमाया सोनार और खेरवाड़ा उदयपुर के कपिल मीणा की पेंटिंग भी पुरस्कृत हुई है। प्रधानमंत्री ने तीनों पेंटिंग्स को ट्वीट किया है। साथ ही बच्चों के इन पेंटिंग्स के जरिए लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि उदयपुर के कपिल मीणा की ये प्राइज विनिंग पेंटिंग बताती है कि किस तरह जन भागीदारी की परिणति स्वच्छ गांव में हो सकती है।