फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one year old survived and 3 died in a tragic road accident in bundi

मां की गोद से छिटककर दूर जा गिरा मासूम, बिछड़ गए मां-बाप

Wed, 01 Nov 2017 01:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 01 Nov 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
one year old survived and 3 died in a tragic road accident in bundi
हादसे में चम्तकारपूर्वक बचा 1 साल का मासूम - फोटो : Amar Ujala
मौत बनकर आए अज्ञात वाहन ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी छीन ली, जबकि 1 साल का मासूम चमत्कारिक रूप से बच गया।
विज्ञापन



राजस्थान के बूंदी जिले में हिंडौली थानाक्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और मां से लिपटा मासूम गोद से छिटककर दूर जा गिरा। हादसे में मासूम के मां-बाप हमेशा के लिए उससे बिछड़ गए। साथ ही एक अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई। वहीं बच्चे को मामूली खरोंचे आई हैं। ये सभी मोटरसाइकिल पर सवार थे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया वहीं मृतकों के रिश्तेदारों रो-रो कर पूछ रहे है कि अब जिंदगीभर इस मासूम का ख्याल कौन रखेगा। सालभर का ये मासूम रिश्तेदारों को रोता देख सुबक रहा है, लेकिन उसे आभास ही नहीं हैं कि अब उसके मां-बाप से वह कभी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

 

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे मृतक

one year old survived and 3 died in a tragic road accident in bundi
घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर,बाद में महिला ने भी तोड़ दिया था दम - फोटो : Amar Ujala
हादसे के समय मौके पर जमा हुई भीड़ ने जब बच्चे को संभाला तो उसके शरीर पर एक भी खरोंच नहीं थी, जबकि इसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई। हिंडौली थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दबलाना थाना क्षेत्र के आरामपुरा निवासी पाना बाई, सीमा, दिनेश मोटरसाइकिल से शिवपुरी में अपने रिश्तेदार के यहां शादी-सामारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान अमरतिया गांव में लुकड़ेश्वर महादेव  चौराहे पर 148 बी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके कारण दिनेश और उसकी पत्नी सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला पाना देवी को हिंडौली अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed