{"_id":"5a32583a4f1c1b686a8b9811","slug":"one-killed-in-winter-in-the-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सर्दी से एक की मौत, श्रीगंगानगर में 3.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सर्दी से एक की मौत, श्रीगंगानगर में 3.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Dec 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में पिछले दिनों हुई मावठ के बाद से ही सर्दी का सितम जारी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, अलवर में सर्दी के कारण एक जने की मौत हो गई।
सर्दी से मौत का मामला अलवर के एमआईए थाना इलाके का है। यहां ग्राम बाम्बोली में रहने वाला विजय जाट बीती देर रात खेतों में गेहूं की फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान वह अचेत हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे बाम्बोली अस्पताल लेकर गए। यहां से विजय को अलवर रैफर कर दिया गया। अलवर लाने पर चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणो का आरोप है कि समय पर बिजली नहीं मिलने के चलते देर रात तक किसानों को ठंड में पानी देने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को मृतक के परिवार को मुआवजा देना चाहिए।
प्रदेश में दिनों दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे कम तापमान श्रीगंगानगर में 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अजमेर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री, जयपुर में 9.4, पिलानी में 5.6, कोटा में 14.2, बाड़मेर में 9.7, जैसलमेर और जोधपुर में 9.4, बीकानेर में 9.6 और चूरू में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।