Rajasthan: पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए की कार्रवाई, राजस्थान में कोटा, बारां और जयपुर में रेड
बारां में एनआईए की 40 सदस्यों टीम कार्रवाई करने पहुंची है। वहीं जयपुर में भी पीएफआई के ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
विस्तार
एनआईए ने पूरे देश में एक साथ 100 से अधिक ठिकानों पर रेड की हैं। ये रेड पीएफआई और उससे जुड़े हुए लोगों पर की जा रही हैं। राजस्थान के भी पांच शहरों में रेड की गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बारां में एनआईए की 40 सदस्यों की टीम नगर परिषद में रुकी हुई हैं। वहीं कोटा में भी कई ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की जा रही है। जयपुर में एमडी रोड स्थित पीएफआई के प्रदेश स्तरीय कार्यालय पर भी गुरुवार सवेरे एनआईए की टीम ने रेड डाली। वहीं अजमेर और उदयुपर में भी रेड करने की सूचना है।