{"_id":"595df36f4f1c1bb00d8b492b","slug":"murder-case-in-tribal-area-of-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी के घर में ही कर डाला अंतिम संस्कार, फिर फूंक डाले घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोपी के घर में ही कर डाला अंतिम संस्कार, फिर फूंक डाले घर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद जलाया घर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिवासी क्षेत्रों में हत्या के मामले सामाजिक दृष्टि से इतने विकृत हो जाते हैं कि हत्या के आरोपी के पूरे परिवार पर संकट खड़ा हो जाता है। इन हालातों के बावजूद दुश्मनी और रंजिश खत्म नहीं होती।
ऐसा ही वाकया उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के खांडागोड़ कागदर गांव में देखने को मिला। एक युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने आरोपितों के मकान में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। साथ ही, चढ़ोतरा (एक प्रकार का आक्रमण) कर हत्या के आरोपी के परिवार के सभी घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में चार मकानों में रखा घरेलू सामान जल गया।
आरोपी के परिवार के सभी सदस्य डर के मारे पहाड़ों में भाग गए। ऋषभदेव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। अभी गांव में माहौल नियंत्रण में है लेकिन सुरक्षा के मद्देनतर पुलिस जब्ता तैनात है। पुलिस ने हत्या के अलावा चढ़ोतरा व आगजनी का मामला भी दर्ज किया है। हत्या के मामले में आरोपी दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बस इतनी सी बात को बनाया दिया तिल से ताड़...
डेमो इमेज
पुलिस के अनुसार खांडागोड़ कागदर निवासी शंभू पुत्र खेमा मीणा और उसके रिश्तेदार रमेश पुत्र धूला व पूनम पुत्र धूला के बीच चार दिन पूर्व हैंडपंप की गाड़ी को रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ था।
परिजनों के बीच-बचाव से एक बार मामला शांत किया। इसके बाद रात को रमेश व पूनम और शंभू अपने साथियों के साथ शराब पी रहे थे। इस दौरान चार दिन पहले हुए झगड़े की बात को लेकर एक बार फिर उलझ गए।
मामला बढ़ने पर रमेश, पूनम और उसके साथियों ने शंभू के सिर में लठ से वार कर दिया। शम्भू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से भाग निकले। तड़के परिजन शम्भू को खोजते हुए घटनास्थल पहुंचे जहां शम्भू का शव देख कर सकते में आ गए।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को ऋषभदेव चिकित्सालय पहुंचाया। जिसे पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया।