{"_id":"596230594f1c1bd57f8b468a","slug":"municipal-corporation-will-also-take-action-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम हो गया है अलर्ट, संडे को नहीं कर पाएंगे ऐसा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम हो गया है अलर्ट, संडे को नहीं कर पाएंगे ऐसा काम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में शनिवार और रविवार के अवकाश का फायदा उठाकर अवैध निर्माण व अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमियों को नगर निगम अब सबक सिखाएगा। इसके लिए निगम आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने शनिवार और रविवार के लिए टीम गठित कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
अजमेर शहर में पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि अतिक्रमी शनिवार और रविवार को निगम की छुट्टी होने का फायदा उठाकर नया अतिक्रमण कर लेते हैं। इसकी शिकायत होने के बावजूद भी नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर पाता। ऐसे में अब निगम के आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने भी इसका तोड़ निकाल लिया है। उन्होंने शनिवार और रविवार के लिए अलग से अतिक्रमण निरोधक वाले दस्ते का गठन कर ऐसे अतिक्रमियों को सबक सिखाने के आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता ने कहा कि आयुक्त गुप्ता के आदेशों के तहत टीम का गठन किया जा रहा है साथ ही टोल फ्री नम्बर भी उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे कि अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।