{"_id":"593a4ce54f1c1b831c9cac98","slug":"modi-fest-there-is-no-corruption-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी फेस्टः पहले था होलसेल में करप्शन, अब नहीं उठा सकता कोई अंगुली - राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी फेस्टः पहले था होलसेल में करप्शन, अब नहीं उठा सकता कोई अंगुली - राजनाथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में शुक्रवार को आयोजित मोदी फेस्ट के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछली कांग्रेस और यूपीए सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि पहले देश में होलसेल में करप्शन होता था, लेकिन अब तीन साल में इस सरकार पर कोई अंगुली भी नहीं उठा सकता। सरकार पूरे स्वाभिमान के साथ शासन चला रही है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले देश में छोटे-मोटे करप्शन नहीं होते थे। यहां कई वर्षों तक एक ही पार्टी की सरकार बनी रही और पूरे देश ही नहीं विश्व में करप्शन की गूंज रही। पिछली सरकारों तक लाखों करोड़ के करप्शन के आरोप लगे। इतनी राशि के करप्शन सुने कि सभी चौंक गए। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। अब प्रधानमंत्री सहित किसी भी मंत्री के ऊपर तीन सालों में भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे हैं। अब तक इस सरकार पर कोई अंगुली तक नहीं उठा पाया है।
उन्होंने कहा कि पहले देश में काले धन की बराबर की अर्थव्यवस्था चल रही थी। लेकिन इस सरकार ने आते ही कालेधन पर प्रहार किया। इसके बाद नोटबंदी का साहसिक व ऐतिहासिक फैसला किया। सरकार ऐसा फैसला लेगी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अब सभी नकदी में लेनदेन नहीं करें।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ताकतवर हो चुकी है। भारत की अर्थ व्यवस्था तेजी से बढ़ती हुई अर्थ व्यवस्थाओं में से एक है। पहले भारत को गरीब देशों की गिनती में रखा जाता था, लेकिन तीन सालों में तस्वीर बदली है और देश तेजी से विकास कर रहा है। अब देश की गिनती गरीब देशों में नहीं की जाती।